बलरामपुर, अप्रैल 15 -- श्रीदत्तगंज, संवाददाता।विकास खंड श्रीदत्तगंज क्षेत्र के किसानों को गेहूं बेचने के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पूरे ब्लॉक में केवल एक सरकारी गेहूं क्रय केंद्र होने के कारण किसानों को मजबूरन अपनी उपज बिचौलियों व निजी दुकानदारों को कम कीमत पर बेचनी पड़ रही है। उतरौला से गुमड़ी पुल तक लगभग 20 किलोमीटर की दूरी में एक भी सरकारी क्रय केंद्र नहीं होने से समस्या और गंभीर हो गई है। तहसील उतरौला क्षेत्र में विभिन्न एजेंसियों द्वारा कई केंद्र संचालित किए जा रहे हैं, जिनमें खाद्य विपणन विभाग द्वारा उतरौला, हासिमपारा, कुड़ऊ बौडिहार तथा सहकारी संघ द्वारा फत्तेपुर, पीसीएफ द्वारा अलाउद्दीनपुर, बैरिया, सुर्जनपुर, अचलपुर, परसिया और गालिबपुर में केंद्र खोले गए हैं। यह भी पढ़ें- नहीं बना गेहूं क्रय केंद्र, बिचौलियों के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.