20 करोड़ से होगा दस किमी लम्बी सड़क का चौड़ीकरण
बलिया, जून 17 -- लालगंज,/बलिया,राजेश ओझा। क्षेत्र के मुरलीछपरा से सतीघाट भूसौला और मुरलीछपरा से होते हुए लच्छूटोला बांध तक प्रस्तावित दस किमी लंबी सड़क के चौड़ीकरण कार्य का भूमि पूजन मंगलवार की शाम बाबू के शिवपुर गांव में भाजपा नेता डा. विपुलेन्द्र प्रताप सिंह ने किया। करीब बीस करोड़ की लागत से होने वाले इस कार्य को लेकर क्षेत्रीय लोगों में काफी उत्साह है।इस अवसर पर डा. विपुलेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि यह सड़क क्षेत्र के विकास के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है। सड़क के चौड़ीकरण से आवागमन सुगम होगा। लोगों को बेहतर यातायात की सुविधा तो मिलेगी ही, व्यापार और अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा मिलेगा। कहा कि भविष्य में बैरिया क्षेत्र में क्षतिग्रस्त सड़कें नहीं दिखेंगी l इस दिशा में तेजी से प्रयास और काम हो रहा है। कहा कि जहां की सड़कें बेहतर होंगी, वहां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.