अलीगढ़, मई 15 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। स्मार्ट मीटर और सिक्योरिटी मनी को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच बिजली विभाग अब नुकसान की भरपाई करेगा। जिले में प्रीपेड स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के बैलेंस में समायोजित की गई करीब 20 करोड़ रुपये की सिक्योरिटी मनी उपभोक्ताओं से चार किस्तों में वसूली जाएगी। यह रकम पोस्टपेड मीटर के बिजली बिलों में जोड़कर ली जाएगी। विभाग का कहना है कि यह प्रक्रिया पुराने निर्धारित नियमों और दरों के अनुसार ही लागू की जा रही है। जिले में अब तक करीब 3.38 लाख स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। स्मार्ट मीटर लागू होने के दौरान बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं की सिक्योरिटी मनी उनके प्रीपेड बैलेंस में एडजस्ट कर दी गई थी। अब विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह धनराशि समाप्त नहीं हुई है, बल्कि इसे नियमानुसार किस्तों में समायोजित किया जाएगा। इसके ल...