20 करोड़ मुआवजा तय, पर रैयत दावा ही नहीं कर रहे
रांची, मई 21 -- रांची। विशेष संवाददाता सिरमटोली कनेक्टिंग फ्लाईओवर और रांची रेलवे स्टेशन के दूसरे प्रवेश और निकास द्वार के निर्माण में जिला प्रशासन ने जमीन का अधिग्रहण किया है। जमीन अधिग्रहण के समय संबंधित रैयतों को नोटिस दिया गया और जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी की गयी। लेकिन कई रैयतों ने जमीन अधिग्रहण के बाद मुआवजा के लिए अपना दावा अभी तक नहीं किया है, इस कारण उन्हें मुआवजे का भुगतान नहीं किया जा सका है। दोनों प्रोजेक्ट के इन रैयतों पर कुल 20,12,14,650 रुपये मुआवजा तय किया गया है।
मुआवजे के लिए अंतिम समय जिला प्रशासन ने ऐसे लोगों को नोटिस जारी किया है और उनसे 15 दिनों के अंदर दस्तावेज के साथ मुआवजा के लिए दावा करने का अंतिम समय दिया गया है। इस अवधि में दावा नहीं करने पर यह माना जाएगा कि संबंधित हितधारक मुआवजा नहीं लेना चाहते हैं। ऐसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.