नई दिल्ली, जुलाई 6 -- महाराष्ट्र में दल बदल को लेकर बयानबाजी का दौर जारी है। अब शिवसेना (उद्धव बालासाहब ठाकरे) से राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कांग्रेस एमएलसी को लेकर बड़ा दावा कर दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस से एक एमएलसी को पार्टी बदलने के लिए 20 करोड़ रुपये का ऑफर मिला था। अब कांग्रेस नेता ने उनके इस दावे पर हैरानी जाहिर की है। साथ ही रिप्लाई भी दिया है।क्या था दावा राउत ने रविवार को दावा किया कि कांग्रेस के विधान परिषद सदस्य (MLC) धीरज लिंगाडे को दल बदलने के लिए 20 करोड़ रुपये की पेशकश की गई थी राउत ने इस बारे में विस्तार से कुछ नहीं बताया, और न ही उन्होंने यह स्पष्ट किया कि लिंगाडे को धन की पेशकश किसने की थी और एमएलसी को किस पार्टी में शामिल होना था। राउत ने दावा किया, 'आप पार्टी कार्यकर्ताओं, सांसदों और विधायकों को तोड़ रहे हैं.....