धनबाद, जून 14 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता । लगभग छह महीनों से बंद पड़ी नगर निगम की योजनाएं धरातल पर उतरनी शुरू हो गई। शहर के 30 वार्डों में लगभग 20 करोड़ की लागत से ड्रेन निर्माण काम शुरू हो गया है। हिन्दुस्तान अखबार ने शहर के सभी 55 वार्डों में अपने अभियान ''जरा इधर भी नजर डालिये सरकार'' में शहर के ड्रेन की खराब स्थिति का मुद्दा मजबूती से उठाया था। नगर आयुक्त आशीष गंगवार ने इसपर संज्ञान लेते हुए सभी वार्डों में लंबित योजनाओं को शुरू करने का निर्देश दिया। शहर में लगभग छह महीने से विकास योजनाओं पर काम शुरू नहीं हो रहा था। बरसात से पहले ड्रेनेज सिस्टम खराब रहने की वजह से लोग इस बात से परेशान थे कि बारिश का पानी उनके घरों में प्रवेश करेगा। नगर आयुक्त ने सख्ती के साथ सभी ड्रेन की योजनाओं को तत्काल शुरू करने का निर्देश दिया। धनबाद नगर निगम के स...