सीतापुर, फरवरी 12 -- सीतापुर, संवाददाता। प्रदेश सरकार के बजट ने जिले के कटान प्रभावित इलाकों में रहने वाले हजारों लोगों को बड़ी राहत दी है। बजट में जिले की सर्वाधिक कटान प्रभावित तहसील लहरपुर के लिए 20 करोड़ रुपये की कटान रोधी परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद आस-पास के एक दर्जन से अधिक गावों के लोगों को नदी के कटान से राहत मिलने की उम्मीद है। बजट में लहरपुर तहसील के चार कटानरोधी परियोजनाओं के लिए 20 करोड़ की धनराशि आवंटित होने की घोषणा के साथ ही वर्षों से कटान की मार झेल रहे ग्रामीणों में उम्मीद की नई किरण जगी है। तहसील के रतौली, बसंतापुर, मास्टर पुरवा और लखनीपुर गांवों में कटान रोकने के लिए स्थायी और प्रभावी परियोजनाओं पर काम किया जाएगा। इससे रतौली, बसंतापुर, मास्टर पुरवा और लखनीपुर सोंनसरी, सेतुही, मीतमऊ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.