नई दिल्ली, अगस्त 18 -- आने वाला हफ्ता साउथ फिल्म इंडस्ट्री के लिए खास होने वाला है। साउथ सिनेमा के मेकर्स हर हफ्ते थिएटर में धमाका करते हैं। लेकिन ये आने वाला हफ्ता ज्यादा खास होने वाला है। 20 से 21 अगस्त के बीच थिएटर पर चार बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं। रवि तेजा से लेकर ऋषिकांत, अनिष्मा, निविन पॉली और पृथ्वीराज सुकुमारन, नील नितिन मुकेश अपनी फिल्में लेकर आ रहे हैं। अब देखना होगा इनमें से कौन सी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कमाल अक्रती हैं।खलीफा20 अगस्त- थिएटर रिलीज 20 अगस्त को थिएटर में खलीफा नाम की मलयालम क्राइम थ्रिलर फिल्म रिलीज होने वाली है। ये फिल्म सोने की तस्करी करने वाले एक गिरोह की कहानी पर बेस्ड है, इसका कनेक्शन अंडरवर्ल्ड से है और वो सत्ता बदलने का मकसद रखता है। इस फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन, नील नितिन मुकेश जैसी एक्टर्स नजर आने...