गोरखपुर, अप्रैल 28 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। शहर के पांच बिजली उपकेंद्रों की क्षमता वृद्धि 20 एमवीए के ट्रांसफार्मर उपलब्ध नहीं होने के कारण अटक गई है। इनकी क्षमता वृद्धि फरवरी माह में ही करनी थी और इसके लिए धन में भी मिल चुका है। अब जब गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली की डिमांड बढ़ने लगी तो उपकेंद्र के ट्रांसफार्मर दगा दे रहे हैं। शनिवार को तारामंडल उपकेंद्र का 10 एमबीए का पॉवर ट्रांसफार्मर खराब हो गया। शहर के पांच उपकेंद्रों शाहपुर, तारामंडल, डस्ट्रियल एस्टेट, सूरजकुंड और मोहद्दीपुर की क्षमता वृद्धि फरवरी माह में होनी थी थी। बिजली निगम के अधिकारियों ने यहां 10 एमवीए की जगह 20 एमवीए के पावर ट्रांसफार्मर लगाने की योजना तैयार कर ली। यह भी पढ़ें- 5700 उपभोक्ताओं को मिलेगी लो-वोल्टेज से मुक्ति यह जानते हुए की 20 एमवीए के पॉवर ट्रांसफार्मर केवल आ...