घाटशिला, मार्च 9 -- मुसाबनी : प्रखंड के बेनासोल फुटबॉल मैदान में आदिवासी हो समाज की ओर से शनिवार शाम मागे मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में हो समाज के लोग शामिल हुए। इस दौरान अतिथि के रूप में बेनासोल पंचायत की मुखिया सुकुरमणि हेंब्रम शामिल हुई। अपने संबोधन में मानकी सह मानकी मुंडा संघ पूर्वी सिंहभूम तथा कोल्हान जिला के अध्यक्ष रोशन पूर्ति ने कहा कि यह पर्व हो समाज के मानव जीवन की उत्पत्ति के साथ खेती-बाड़ी से संबंधित है। खेत खलिहान का काम समाप्त होने के बाद मागे पर्व मनाया जाता है। कहा कि यह हमारी सुख, समृद्धि के साथ-साथ सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। ऐसे में नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं और संस्कृति से जोड़ना हमारी सामूहिक जिम्मेवारी है। मागे पर्व में वैवाहिक जीवन शैली एवं समस्त ग्रामीणों की खुशहाली की कामना की जाती ...