20 आंदोलनकारी ने बीडीओ को पास जमा किए कागजात
घाटशिला, जून 30 -- घाटशिला। झारखंड राज्य सरकार गृह कारा आपदा प्रबंधन विभाग रांची के अधिसूचना निर्देश अनुसार घाटशिला प्रखंड के 26 आंदोलनकारियों व आश्रितों का वार्षिक जीवन प्रमाण पत्र के लिए बीडीओ के कार्यालय में संबंधित कागजात जमा करना है। इसकी जानकारी देते हुए झारखंड आंदोलनकारी नेता जगदीश भकत ने कहा कि वर्तमान समय में 26 आंदोलनकारी में से दो आंदोलनकारी की मृत्यु हो चुकी है। सोमवार को 20 आंदोलनकारी ने जीवन प्रमाण पत्र के लिए संबंधित कागजात प्रखंड समन्नयक नेहरू प्रसाद धाड़ा एवं प्रधान सहायक को समर्पित किया। एक आंदोलनकारी कीताडीह का निवासी विश्वनाथ तंतुबाई की शारीरिक रूप से बहुत ही ज्यादा अस्वस्थ होने के कारण बीडीओ के निर्देश अनुसार संबंधित पदाधिकारी उनके आवास जाकर कागजात प्राप्त करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.