20 अप्रैल से सुदूरवर्ती गांवों में चलाया जाएगा फाइलेरिया उन्मूलन अभियान
हजारीबाग, अप्रैल 13 -- बरही प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय सभागार में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को लेकर ब्लाॅक टास्क फोर्स की बैठक हुई। अध्यक्षता बीडीओ जयपाल महतो और संचालन अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ प्रकाश ज्ञानी ने किया। बैठक में 20अप्रैल से फोकल फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम की विस्तृत रूप से चर्चा की गई। उपाधीक्षक डॉ प्रकाश ज्ञानी ने बताया कि बरही के सुदूरवर्ती गांव, छुटे हुए गांव रिफ्यूजल क्षेत्र, फाइलेरिया प्रभावित क्षेत्र में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान चलाया जाएगा। फाइलेरिया से बचाव के लिए लोगों को फाइलेरिया का एकल डोज खिलाना आवश्यक है। फाइलेरिया उन्मूलन अभियान में बरही अनुमंडलीय अस्पताल के चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी, एएनएम, सहिया और सहिया साथी शामिल रहेंगी। बीएलटीएफ की बैठक में जनप्रतिनिधि, पंचायत प्रतिनिधि, स्वयं सेवी संगठन के प्रतिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.