हापुड़, अप्रैल 12 -- आगामी 20 अप्रैल से एक बार फिर शहनाई गूंजने लगेगी, लेकिन पश्चिम एशिया में तनाव के कारण कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों की किल्लत और महंगाई ने शादी-विवाह वाले घरों पर डबल अटैक किया है। इस बार युद्ध के कारण लोगों को कॉमर्शियल सिलेंडरों की आपूर्ति नहीं मिल पा रही है, ऐसे में कैटरर्स को आपूर्ति नहीं मिल पाने के कारण मैन्यू में कटौती करनी पड़ रही है, जबकि खाने की प्लेट की कीमत भी 10 से 20 फीसदी बढ़ गई है। इसके अलावा साज-सजावट से लेकर डिस्पोजेबल, सोना-चांदी महंगा होने से शादी का बजट पूरी तरह बिगड़ गया है। इस बार मार्च के महीने में ही खरमास शुरू हो गया था, ऐसे में शादी-विवाह के साथ मागंलिक कार्यों पर ब्रेक लग गया था। लेकिन 14 अप्रैल को मेष संक्रांति के साथ खरमास समाप्त हो रहा है। इसके बाद मागंलिक कार्य शुरू हो जाएंगे। जबकि आगामी 20 अ...