जौनपुर, मार्च 29 -- जौनपुर, संवाददाता। अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन वाराणसी ने शनिवार को पुलिस लाइन, पुलिस कार्यालय, जफराबाद और सरायख्वाजा थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस कर्मियों को निर्देश दिया कि जनता के साथ अच्छा व्यवहार करें और छोटी से छोटी घटना पर भी गंभीरता से काम करें।वार्षिक निरीक्षण के दौरान उन्होने पुलिस कर्मियों के आवास, मालखाना, कार्यालय आदि का विस्तृत निरीक्षण किया। थाना सरायख्वाजा में थाना प्रभारी कार्यालय के नवीनीकरण, नव निर्मित कान्हा उपवन पार्क का उद्घाटन किया गया। ग्राम चौकीदारों से वार्ता कर उन्हे टार्च, छाता, साफा व मिष्ठान वितरित किया गया तथा थाना परिसर में पौधरोपण किया गया। थाना जफराबाद पर ग्राम चौकीदारों से वार्ता किया गया तथा उनको टार्च, छाता, साफा व मिष्ठान वितरित किया गया तथा उपरोक्त थानों में कार्यालय,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.