दुमका, अप्रैल 17 -- दुमका। जिले में फाइलेरिया उन्मूलन के लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु दिनांक 20 से 5 अप्रैल तक जिले के सभी प्रखण्डों के फाइलेरिया अति प्रभावित गांवों में फाईलेरिया उन्मूलन के तहत फोकल मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन कार्यक्रम निर्धारित है। इस अभियान के अंतर्गत दिनांक 20 अप्रैल को बूथ स्तर पर दवा वितरण किया जाएगा, जबकि 21 अप्रैल से 5 मई तक दवा प्रशासकों द्वारा घर-घर जाकर आमजन को फाइलेरिया रोधी दवाएं डीईसी, एल्बेंडाज़ोल एवं आइवरमेक्टिनका सेवन कराया जाएगा। इस कार्यक्रम के अंतर्गत दो वर्ष से कम आयु के बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों को दवा का सेवन नहीं कराया जाएगा। यह भी पढ़ें- मंझारी में 20 अप्रैल से चलेगा फाइलेरिया उन्मूलन अभियान जिला प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देशित किया है...