जमशेदपुर, अप्रैल 18 -- जमशेदपुर, प्रमुख संवाददाता शहर में लगातार गर्मी बढ़ती जा रही है और आगे और बढ़ने का अनुमान है। मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों को सावधान रहने को कहा है। वैज्ञानिकों के अनुसार, 19 अप्रैल से राज्य में हीट वेव चलने का अनुमान है। कोल्हान में इसका असर 20 अप्रैल से देखने को मिलेगा। शुक्रवार को भी सुबह हल्के बादल थे, लेकिन फिर कड़ी धूप हो गई और दिनभर झुलसाती रही। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 26.2 और अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस रहा।मौसम वैज्ञानिकों ने चेतावनी के साथ सुझाव भी दिया कि लोगों को डिहाइड्रेशन से बचने के लिए पर्याप्त पानी पीना चाहिए और जितनी बार हो सके पानी पीते रहना चाहिए। यह भी पढ़ें- पलामू और आसपास छोड़ आज छाएंगे आंशिक बादल हल्के रंग के ढीले और छिद्र युक्त सूती कपड़े पहनकर धूप में बाहर जाते समय चश्मा, छाता, टोपी ...