बागपत, अप्रैल 3 -- गन्ना किसानों को राहत देते हुए रमाला सहकारी चीनी मिल प्रशासन ने पेराई सत्र को 20 अप्रैल तक बढ़ाने का निर्णय लिया है। इस संबंध में मिल परिसर में आधिकारिक नोटिस भी चस्पा कर दिया गया है। दरअसल, क्षेत्र के कई किसानों के खेतों में अभी भी पर्याप्त मात्रा में गन्ना खड़ा है। समय पर पेराई न होने की आशंका को लेकर किसानों ने मिल प्रशासन से सत्र बढ़ाने की मांग की थी। किसानों की इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए मिल प्रबंधन ने पेराई अवधि बढ़ाने का फैसला लिया। मिल प्रशासन ने साथ ही सख्त निर्देश जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि केवल साफ-सुथरा और ताजा गन्ना ही मिल में स्वीकार किया जाएगा। यदि कोई किसान गंदा या निर्धारित मानकों के विपरीत गन्ना आपूर्ति करता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस निर्णय से क्षेत्र के गन्ना किसानों में संतोष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.