नई दिल्ली, जुलाई 12 -- Transit Saturn Rashifal Shani Vakri Gochar Nakshatra 2026 : कुछ ही दिनों में कर्मफलदाता शनि अपनी चाल बदलने वाले हैं। वर्तमान समय की बात करें तो गुरु की मीन राशि और बुध के रेवती नक्षत्र में शनि गोचर कर रहे हैं। जल्द ही शनि वक्री होने जा रहे हैं। शनि का वक्री चाल में गोचर करना सभी 12 राशियों पर प्रभाव डालेगा। इस समय शनि ग्रह रेवती नक्षत्र के दूसरे पद में गोचर कर रहे हैं। दूसरे पद में शनि का नक्षत्र गोचर 20 अगस्त 2026 की शाम तक होगा। वहीं, हिंदू पंचांग के अनुसार, जुलाई में शनि 27 तारीख से उलटी चाल चलना शुरू कर देंगे। शनि का वक्री चाल में गोचर लगभग 138 दिनों तक 11 दिसंबर 2026 तक रहेगा। ऐसे में 27 जुलाई 2026 से लेकर 20 अगस्त 2026 तक शनि के रेवती नक्षत्र के दूसरे पद में विराजेंगे और वक्री चाल चलेंगे। आइए पंडित जी से जानते...