नई दिल्ली, अगस्त 14 -- Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि की साढ़ेसाती का नाम सुनते ही अक्सर लोगों के मन में परेशानी, रुकावट और नुकसान का ख्याल आने लगता है। लेकिन ज्योतिष में शनि को सिर्फ कठिनाइयां देने वाला ग्रह नहीं माना गया है। शनि व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार परिणाम देते हैं और कई बार मुश्किल दौर के बीच भी तरक्की का रास्ता खोलते हैं। अब अगस्त में शनि के नक्षत्र के एक महत्वपूर्ण बदलाव का असर देखने को मिलेगा। 20 अगस्त 2026 को शनि रेवती नक्षत्र के प्रथम पद में प्रवेश करेंगे। शनि इस चरण में 9 अक्टूबर तक रहेंगे। इस परिवर्तन को खास इसलिए माना जा रहा है क्योंकि इस समय मीन, कुंभ और मेष राशि पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है। ऐसे में इन तीनों राशियों के जातकों की नजर शनि के इस बदलाव पर रहेगी। हालांकि साढ़ेसाती का मतलब हर समय परेशानी रहना नहीं हो...