नई दिल्ली, अगस्त 19 -- देशभर में मानसूनी बारिश का दौर लगातार जारी है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश और ओडिशा जैसे राज्यों में रुक-रुक कर हो रही तेज बारिश, जलभराव और लैंडस्लाइड के खतरों के कारण छात्र और उनके माता-पिता काफी चिंतित हैं। सभी के मन में एक ही सवाल है कि क्या 20 अगस्त 2026 को भारी बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी रहेगी या नहीं? भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कई राज्यों के लिए भारी बारिश का अनुमान और रेड व ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। हालांकि, 20 अगस्त के लिए केंद्र या राज्य स्तर पर किसी तरह की छुट्टी की घोषणा नहीं की गई है। स्कूल बंद करने का अंतिम निर्णय जिला प्रशासन और स्थानीय मौसम की गंभीरता के आधार पर लिया जा रहा है।जानिए राज्यवार स्कूलों का ताजा अपडेट हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड: पहाड़ी राज्यों में लगा...