20वें यदुपतिनाथ गणेश मंडल मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट पर शीतलपुर मुंगेर का शानदार कब्जा
मुंगेर, जून 14 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। जेएसए रेलवे मैदान, जमालपुर में आयोजित 20वें यदुपति नाथ गणेश मंडल मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब शीतलपुर मुंगेर की टीम ने अपने नाम कर लिया।
फाइनल मुकाबला रविवार को खेले गए रोमांचक फाइनल मुकाबले में शीतलपुर मुंगेर ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए खगड़िया की टीम को 2-0 से पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। मैच के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया, लेकिन शीतलपुर की टीम पूरे मैच में हावी रही। फाइनल मुकाबले की शुरुआत से ही शीतलपुर के खिलाड़ियों ने आक्रामक खेल दिखाया। मैच के 9वें मिनट में शीतलपुर की ओर से जर्सी नंबर-9 राजा भाई ने शानदार गोल दागकर टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। पहले हाफ में खगड़िया की टीम बराबरी का गोल करने के लिए संघर्ष करती रही, लेकिन शीतलपुर की मजबूत रक्षापं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.