चाईबासा, मार्च 10 -- जगन्नाथपुर। झारखंड प्रदेश रसोइया, संयोजिका एवं अध्यक्ष संघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल सोमवार को 20वें दिन भी जारी रही। संघ अपनी विभिन्न मांगों को लेकर विगत 18 फरवरी से आंदोलनरत है, लेकिन अब तक सरकार की ओर से कोई ठोस पहल नहीं होने से रसोइयों में भारी नाराज़गी देखी जा रही है। इसी क्रम में सोमवार को प्लस टू उच्च विद्यालय कोचड़ा में एक रसोइया द्वारा मध्याह्न भोजन बनाए जाने की सूचना पर जिला स्तरीय कमेटी विद्यालय पहुंच गई। मामले की पुष्टि होने पर संबंधित रसोइया पर तत्काल त्यागपत्र देने का दबाव बनाया गया। हालांकि स्थिति तनावपूर्ण होते देख विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया।संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि वर्ष 2004 से लगातार सेवा के बावजूद उनकी स्थिति में कोई खास सुधार नहीं हुआ। लंबे समय तक मांग उ...