20वां यदुपतिनाथ-गणेश मंडल मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज
मुंगेर, जून 7 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। रेल नगरी जमालपुर में फुटबॉल प्रेमियों के लिए रविवार का दिन उत्साह और खेल भावना से सराबोर रहा। स्थानीय जेएसए मैदान परिसर में मैकेनिकल रिक्रिएशन क्लब के तत्वावधान में आयोजित 20वां यदुपतिनाथ-गणेश मंडल मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ किया गया। आठ दिवसीय इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में कुल आठ टीमें भाग ले रही हैं, जिनके बीच 14 जून तक रोमांचक मुकाबले खेले जाएंगे। टूर्नामेंट का उद्घाटन रेल इंजन कारखाना जमालपुर के सीडब्ल्यूएम विनय प्रसाद वर्णवाल, डिप्टी वैगन एवं स्पोर्ट्स ऑफिसर प्रीतम कुमार, डिप्टी निर्माण सौरव कुमार, डिप्टी क्रेन अभिनय कुमार तथा सहायक खेल पदाधिकारी संतोष कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं गुब्बारे उड़ाकर किया। यह भी पढ़ें- बेगूसराय ने नेपाल को एक गोल से किया पराजितउद्घाटन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.