बगहा, मार्च 7 -- गौनाहा। चैत्र नवरात्र के अवसर पर सुभद्रा स्थान मेला की बंदोबस्ती 20, 23 व 25 मार्च को जिला मुख्यालय बेतिया में होगी। सीओ विवेक कुमार सिंह ने बताया कि जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार वित्तीय वर्ष 26-27 के लिए अपर समाहर्ता बेतिया के प्रकोष्ठ मे 11 बजे पूर्वांहन में की जायेगी। मेला की सुरक्षित राशि 32 लाख 20 हजार रुपए है। सैरात में भाग लेने वाले लोगों को शर्तों का पालन करना होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...