प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 16 -- अमरगढ़। आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के रमगढ़ा गांव निवासी देवेन्द्र पति तिवारी साइबर ठगी का शिकार हो गए। पीड़ित के अनुसार, 30 मई को खुद को बैंक मैनेजर बताने वाले जालसाज ने फोन कर झांसे में लिया। मोबाइल हैककर 30 मई से 3 जून के बीच उसके बैंक खाते से 2.98 लाख निकाल लिए। पीड़ित ने बताया कि यह रकम उसने अपनी बेटी की शादी के लिए जमा कर रखी थी। पीड़ित ने साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने के बाद थाना आसपुर देवसरा में तहरीर दी। पुलिस ने अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एसओ राकेश कुमार ने बताया कि साइबर सेल की मदद से मोबाइल नंबर, बैंक खाते और डिजिटल ट्रांजेक्शन की जांच कराई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...