मऊ, फरवरी 11 -- मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के भैरोपुर मंदिर के समीप मंगलवार देर रात पुलिस ने एक अंतरजनपदीय गांजा तस्कर को 2.975 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार कर लिया। थाने लाकर संबंधित धाराओं में कार्रवाई की। आरोपी के खिलाफ जनपद कुशीनगर के पटेरवा थाना में गांजा तस्करी एवं गैंगस्टर की कार्रवाई के साथ ही स्थानीय थाने में गांजा तस्करी करने का मुकदमा पंजीकृत है। पुलिस अधीक्षक इलामारन जी के निर्देश के बाद सीओ अंजनी कुमार पाण्डेय के कुशल निर्देशन में पुलिस अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के क्रम में मंगलवार देर रात उपनिरीक्षक दीप नारायण हमराही सिपाहियों के साथ गश्त पर थे। इस दौरान टीम भैरोपुर के दुर्गा मंदिर के समीप पहुंची जहां एक सफेद बोरे में एक व्यक्ति संदिग्ध हालत में कुछ ले जाता दिखाई दिया। जो पुलिस को देख भागने लगा। पुलिस को श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.