2.96 लाख स्मार्ट मीटरों का नहीं मिला मीटर डेटा
लखनऊ, जून 27 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। पावर कॉरपोरेशन ने बताया कि राज्य भर में लगे 89.67 लाख स्मार्ट मीटरों में से 2.96 लाख का मीटर डाटा नहीं मिल सका है। इसकी वजह संचार स्थापित न हो पाना या दूसरी तकनीकी खामियां हैं।पावर कॉरपोरेशन ने शनिवार को स्मार्ट मीटर की बिलिंग संबंधी आंकड़े जारी किए हैं। इसमें बताया गया है कि केंद्र सरकार की रिवैंप डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) के तहत राज्य में अब तक 89.67 लाख स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं। इनमें से जून में 86.26 लाख उपभोक्ताओं के पोस्टपेड बिल उपभोक्ताओं को एसएमएस या व्हाट्सएप के माध्यम से भेजे जा चुके हैं। लगभग 45 हजार उपभोक्ता नए कनेक्शन से जुड़े हैं, जिनका पहला बिल जुलाई में जारी होगा। इसके अतिरिक्त 2.96 लाख स्मार्ट मीटरों का मीटर डेटा नहीं मिला है। विभाग के मुताबिक इन उपभोक्ताओं को भी एसएमएस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.