2.96 करोड़ से होगा अन्नीबैजल-अरगवां मार्ग का निर्माण
गौरीगंज, जून 19 -- गौरीगंज। क्षेत्र के अन्नीबैजल-अरगवां मार्ग के डामरीकरण को शासन से मंजूरी मिल गई है। लगभग तीन किलोमीटर लंबे इस कच्चे मार्ग के डामरीकृत हो जाने से आसपास से आधा दर्जन से अधिक गांव के 20 हजार लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिल सकेगी। पक्की सड़क निर्माण के लिए शासन से 2.96 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं। जिसके बाद विभाग ने निर्माण प्रक्रिया शुरू कर दी है। अन्नीबैजल से अरगवां को जाने वाला कच्चा मार्ग लंबे समय से जर्जर हालत में है। इस मार्ग पर कुछ दूर तक लगी इंटरलाकिंग भी जगह-जगह उखड़ गई है। जिससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस मार्ग से होकर अन्नीबैजल के साथ ही अर्जुनपुर, बाबूपुर, धूत का पुरवा, गुदुनपुर, अरगवां आदि गांवों के ग्रामीणों का आवागमन रहता है। लेकिन मार्ग क्षतिग्रस्त होने के कारण लोगों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.