2.92 लाख पेंशनधारियों के खातों में आए 33.67 करोड़
भागलपुर, सितम्बर 11 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में गुरुवार को आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम के दौरान सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों के बैंक खातों में बढ़ी हुई पेंशन राशि का अंतरण किया गया। इस अवसर पर भागलपुर जिले के 2,92,094 पेंशनधारियों के बैंक खातों में अगस्त की कुल 33 करोड़ 67 लाख 64 हजार 900 रुपये की पेंशन राशि सीधे हस्तांतरित की गई। पेंशन राशि में हुई इस ऐतिहासिक वृद्धि से जिले के वृद्धजन, विधवाओं, दिव्यांगजनों एवं अन्य जरूरतमंद लाभार्थियों में उत्साह एवं खुशी का माहौल देखा गया। राज्य सरकार द्वारा इस विशेष अवसर को 'पेंशन उत्सव' के रूप में मनाया गया। इसका उद्देश्य समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों को सम्मान, सामाजिक सुरक्षा एवं आर्थिक संबल प्रदान करने का संदेश देना है。 यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.