बहराइच, फरवरी 10 -- जरवलरोड, संवाददाता। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.संजय कुमार ने मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मुस्तफाबाद में स्वयं फाइलेरिया की दवा खाकर फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। सीएमओ ने बताया कि 10 से 28 फरवरी तक स्वास्थ्य कर्मी घर घर जाकर लोगों को दवा खिलाएंगे। अभियान के सफल संचालन के लिए 43 सुपरवाइजर एवं 510 स्वास्थ्य टीमें गठित की गई हैं। ये टीमें अपने सामने 2.88 लाख से अधिक लोगों को फाइलेरिया से बचाव की दवा खिलाएंगी, जिससे इस लाइलाज बीमारी से समाज को सुरक्षित किया जा सके। इस अवसर पर सीएचसी अधीक्षक डॉ.रबी शुक्ल, डॉ.अशोक सिंह, डॉ.विनोद कुमार आदि मौजूद रहे। बॉक्स बच्चों को खिलायी गई दवाएं तेजवापुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तेजवापुर के अंतर्गत सभी विद्यालयों व आंगनवाड़ी केंद्रो पर शिक्षक, एएनएम, आशा व आंग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.