एटा, मई 12 -- प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में चयनित परिवारों में से 2.81 लाख लाभार्थी आयुष्मान कार्ड बनने से छूट गए हैं। इनको तलाशने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम ग्रामीण एवं अर्बन क्षेत्र में निर्धारित पते, स्थान पर संपर्क कर रही हैं। इसके बाद भी इनका पता नहीं चला रहा है। इनको तलाशने में स्वास्थ्य टीमों के पसीने छूट रहे हैं। शासन की ओर से वंचित लाभार्थियों के जल्द से जल्द आयुष्मान कार्ड बनाने को निर्देश दिये जा रहे हैं। सीएमओ डा.राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत वर्ष 2011 की जनगणना सूची के अनुसार 1,20,984 परिवारों को चिन्हित किया गया। इनके 7,39,931 आयुष्मान कार्ड बनाने हैं, जिसमें से अब तक स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने गांव-गांव जाकर 5,03,575 लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड प्रदान किए जा चुके हैं। उन्होंने बता...