प्रयागराज, मार्च 21 -- प्रयागराज। देसी शराब की दुकानों में कमाई इतनी अधिक है कि इसके लाइसेंस के लिए मारामारी मची है। शुक्रवार को आबकारी विभाग ने जब 40 दुकानों की ई-लॉटरी कराई तो इसका अंदाजा हुआ। बरौत में देसी शराब की दुकान का उठान दो करोड़ 80 लाख 92 हजार 792 में हुआ, जबकि कटरा मनमोहन पार्क चौराहे पर अंग्रेजी शराब की दुकान का उठान 28 लाख पांच हजार रुपये पर हुआ। आबकारी विभाग ने शुक्रवार को अवशेष शराब व भांग की दुकानों के लिए ई-लॉटरी कराई। इस दौरान देसी की 30 दुकानें अंग्रेजी शराब की दुकानों से महंगी बिकीं। बैरहना की देसी शराब की दुकन दो करोड़ 59 लाख 8792 रुपये, चकमारी झाझरी में दो करोड़ 21 लाख 13 हजार रुपये, अंदावा मोड़ की दुकान दो करोड़ 15 लाख 40 हजार 792, ट्रांसपोर्ट नगर में शराब की दुकान दो करोड़ 11 लाख 30 हजार 200 रुपये में बिकी हैं। 30...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.