रुद्रपुर, मार्च 23 -- खटीमा। खटीमा पुलिस ने रविवार को सुजिया महोलिया गांव में कूड़ा घर के पास से एक आरोपी इमरान निवासी रजा मस्जिद के पास वार्ड नम्बर-3 इस्लामनगर को 2.73 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी इमरान के विरुद्ध पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसे सोमवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक किशोर पंत, उप निरीक्षक भूपेंद्र सिंह मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...