2.70 लाख रूपयों से सजी कांवड़ बनी आकर्षण का केंद्र
सहारनपुर, अगस्त 8 -- गागलहेड़ी। कांवड़ यात्रा में शनिवार को आस्था का अनोखा रंग देखने को मिला। गागलहेड़ी से गुजर रहीं नोटों से सजी दो कांवड़ लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। जगाधरी निवासी दो शिवभक्त हरिद्वार से गंगाजल लेकर इन कांवड़ों के साथ अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए। शिवभक्त जगदीश ने बताया कि एक कांवड़ को करीब 2.70 लाख रुपये के नोटों से सजाया गया है। यह कांवड़ प्लॉट मिलने की मन्नत पूरी होने की कामना को लेकर तैयार की गई है। मन्नत पूरी होने पर कांवड़ में लगाए गए रुपयों से प्लॉट खरीदने की बात उन्होंने कही। दूसरी कांवड़ पर करीब 70 हजार रुपये के नोट लगाए गए हैं। यह भी पढ़ें- कांवड यात्रा में आस्था के साथ देश भक्ति की झलक शिवभक्तों के अनुसार इन रुपयों से भंडारे का आयोजन किया जाएगा। कांवड़ मार्ग से गुजरती नोटों से सजी कांवड़ों को देखने के ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.