कटिहार, मई 22 -- प्राणपुर,संवाद सूत्र 2 करोड़ 69 लाख की लागत से केहुनियां पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर एक सोनैला गांव में पंचायत सरकार भवन निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। संवेदक राहिद आलम ने बताया कि विभागीय अभियंता नंदन कुमार की देखरेख में प्राक्कलन के अनुरूप निर्धारित समयानुसार कार्य को संपन्न कराया जाएगा। ग्रामीण जोगेंद्र मंडल, प्रभात मिश्रा, मधुसूदन मंडल आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि गांव में पंचायत सरकार भवन बनने से पंचायत के लोगों को सुविधा होगी। पंचायत से संबंधित कार्य के लिए लोगों को प्रखंड या अंचल कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। संवेदक ने बताया कि निर्धारित समय सीमा के भीतर निर्माण कार्य पूरा करा लिया जाएगा। यह भी पढ़ें- झाझा: केशोपुर में 10 माह बाद भी न पुलिया बन पाई,न पंचायत सरकार भवन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...