2.66 करोड़ के गबन का आरोपी आश्रम पद्धति विद्यालय के तत्कालीन प्रधानाचार्य गिरफ्तार
प्रयागराज, अगस्त 13 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालयों में करीब 2.66 करोड़ रुपये के सरकारी धन के गबन के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे तत्कालीन प्रभारी प्रधानाचार्य जीतलाल पटेल को आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (ईओडब्ल्यू) की टीम ने शंकरगढ़ क्षेत्र से गिरफ्तार किया। ईओडब्ल्यू की जांच में तत्कालीन प्रधानाचार्य समेत पांच लोकसेवकों और 12 बाहरी व्यक्तियों पर सरकारी धन के दुरुपयोग और वित्तीय अनियमितता का आरोप है।प्रदेश सरकार के आदेश पर समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित चार राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालयों में वित्तीय वर्ष 2018-19 और 2021-22 के बीच हुई गबन की जांच शुरू हुई थी। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर विवेचना ईओडब्ल्यू को सौंपी गई थी। जांच में सामने आया कि कोटेशन और टेंडर की निर्धारित प्रक्रिया पूरी किए बिना अनावश्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.