बरेली, मार्च 9 -- बरेली, मुख्य संवाददाता। सुभाषनगर पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) यूनिट मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 2.645 किलोग्राम स्मैक पाउडर बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन और 560 रुपये नकद भी बरामद किए हैं। गिरफ्तार तस्कर की पहचान बदायूं में थाना मूसाझाग के गांव सैजनी निवासी शोभित गुप्ता के रूप में हुई। रविवार सुबह पुलिस टीम ने उसे सुभाषनगर थाना क्षेत्र में बरेली-बदायूं रोड पर ग्राम रौंधी को जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार किया। बरामदगी के आधार पर उसके खिलाफ थाना सुभाषनगर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने फूफा बदायूं में मानिकपुर शिकारपुर निवासी रजनीश गुप्ता के साथ स्मैक की सप्लाई का काम करता है। उनसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.