सोनभद्र, मार्च 20 -- रेणुकूट, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय नगर पंचायत क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए वी-मार्ट पुलिया से खाड़पाथर मोड़ तक सड़क की दोनों पटरियों पर कट स्टोन लगाने का कार्य शुरू हो गया है। राज्यमंत्री संजीव गोड़ ने शुक्रवार को भूमि पूजन कर कार्य का शुभारंभ किया। इस दौरान राज्यमंत्री संजीव गोंड़ ने कहा कि प्रदेश सरकार आम जनता की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए लगातार विकास कार्य कर रही है। उन्होंने कहा यह सड़क क्षेत्र के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। कट स्टोन लगने से न केवल सड़क मजबूत होगी, बल्कि दुर्घटनाओं पर भी काफी हद तक रोक लगेगी। हमारी सरकार का उद्देश्य है कि हर नागरिक को बेहतर और सुरक्षित यातायात सुविधा मिले। उन्होंने आगे कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.