नोएडा, मार्च 22 -- नोएडा के बिसरख थानाक्षेत्र स्थित एक निजी अस्पताल में समय से पहले जन्मी बच्ची का करीब तीन लाख रुपये में सौदा करने का मामला सामने आया है। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) ने अस्पताल की संचालिका समेत तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। सभी से पूछताछ की जा रही। जानकारी के मुताबिक पांच दिन पहले अस्पताल में एक प्री-मैच्योर बच्ची का जन्म हुआ था। जन्म देने वाली मां नवजात को अस्पताल में ही छोड़कर चली गई। अस्पताल में काम करने वाली एक नर्स ने बच्ची की देखभाल करने के बजाय उसे बेचने की योजना बनाई। नर्स ने इस काम में अपने पति को भी शामिल कर लिया। पति ने बच्ची के लिए खरीदार ढूंढ़ना शुरू किया और कई लोगों से संपर्क किया। कुछ व्हाट्सऐप ग्रुप में भी बच्ची को गोद देने के नाम पर मैसेज भेजे गए। इसी दौरान शहर की एक सोसाइटी में रहने वाले एक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.