गाजीपुर, जून 18 -- भांवरकोल, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र पंचायत भांवरकोल की बैठक गुरुवार को ब्लॉक पर प्रमुख श्रद्धा राय की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक की शुरुआत पिछली कार्यवाही की पुष्टि के साथ हुई, जिसे ब्लॉक के लेखाकार हरिशंकर प्रधान ने प्रस्तुत किया। इसके बाद वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए विकास कार्यों के लिए दो करोड़ 60 लाख रुपये के बजट प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित किया गया। लेखाकार हरिशंकर प्रधान ने वित्तीय वर्ष 2025-26 का आय-व्यय विवरण प्रस्तुत करते हुए बताया कि 1 अप्रैल 2025 से 31 मार्च तक क्षेत्र पंचायत को तीन करोड़ 40 लाख रुपये प्राप्त हुए, जिनमें से एक करोड़ 90 लाख रुपये विभिन्न विकास कार्यों पर व्यय किए गए। खंड विकास अधिकारी अनिल कुमार राय ने केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र लाभार्थियो...