2.6 किलो डोडा के साथ तस्कर गिरफ्तार
बरेली, अक्टूबर 1 -- राजपुर कलां। अलीगंज पुलिस ने 2.6 किलो डोंडा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। उपनिरीक्षक प्रसून कुमार, मुख्य आरक्षी योगेन्द्र सिंह, जीवांशू कुमार, अरविन्द कुमार के साथ वाहनों की चेकिंग में थे। इसी दौरान पुलिस ने सफेद प्लास्टिक का कट्टा हाथ में लेकर पैदल आ रहा एक संदिग्ध युवक पकड़ लिया, उससे डोडा छिलका बरामद किया है और उसने अपना नाम उमर हसन निवासी ग्राम गैनी, थाना अलीगंज बताया है। रिपोर्ट दर्ज कर युवक को जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.