वाराणसी, मार्च 24 -- वाराणसी। महापौर अशोक कुमार तिवारी ने सोमवार को आदि विशेश्वर वार्ड में पेयजल पाइपलाइन प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया। 2.58 करोड़ रुपये से कुल 3345 मीटर लंबी पाइपलाइन बिछाई जाएगी। इससे 784 भवनों में बेहतर जलापूर्ति होगी। महापौर ने कहा कि इससे स्थानीय निवासियों को दूषित पेयजल से निजात मिलेगी। इस अवसर पर उपसभापति नरसिंह दास, पार्षद इंद्रेश सिंह, सुरेश चौरसिया, संजय विश्वंभरी, श्रवण गुप्ता, संजय केसरी, मनीष गुप्ता, अमरेश गुप्ता, अनंत गुप्ता, अंकुर मेहरोत्रा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.