2.5 KM रूट, ग्रेटर नोएडा टू गाजियाबाद तक जाम से राहत; शाहबेरी में डबल डेकर रोड बनाने की तैयारी तेज
ग्रेटर नोएडा, अक्टूबर 27 -- ग्रेटर नोएडा वेस्ट में जाम की समस्या से राहत दिलाने के लिए शाहबेरी में प्रस्तावित डबल डेकर एलिवेटेड रोड बनाने के लिए कवायद तेज कर दी गई है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने इस बाबत भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) को पत्र भेजा है। उम्मीद है कि डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) बनाने सहित अन्य काम जल्द शुरू होंगे। उत्तर प्रदेश के पहले डबल डेकर एलिवेटेड रोड पर आने वाले खर्च को नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद विकास प्राधिकरण मिलकर वहन करेंगे। सीईओ रवि कुमार एनजी के मुताबिक एलिवेटेड रोड एक मूर्ति गोलचक्कर से शुरू होगा। शाहबेरी नाले तक यह डबल डेकर यानी दो मंजिला और उसके आगे सिंगल डेकर यानी एक मंजिला एलिवेटेड रोड बनाने की योजना है। एनएचएआई जल्द ही इस पर काम शुरू करेगा। इस परियोजना पर 1200 करोड़ रुपये की लागत आए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.