2.5 सेकेंड में 100 की रफ्तार! पोर्शे लाई 10 मिनट की चार्जिंग में 300km चलने वाली कार; रेंज 600 KM+
नई दिल्ली, सितम्बर 30 -- लग्जरी कार बनाने वाली मशहूर जर्मन कंपनी पोर्शे ने भारतीय मार्केट में अपनी नई ऑल-इलेक्ट्रिक 'कायने' (Cayenne) लॉन्च कर दी है। कंपनी ने इसे दो दमदार ऑप्शंस- कायने इलेक्ट्रिक और टॉप-एंड कायने टर्बो इलेक्ट्रिक में पेश किया है। यह नई SUV लग्जरी और जबरदस्त परफॉर्मेंस का एक बेहतरीन कॉम्बिनेशन है। कंपनी ने 30 सितंबर से ही भारत में ग्राहकों को इसकी डिलीवरी देनी भी शुरू कर दी है। बता दें कि स्टैंडर्ड कायने इलेक्ट्रिक की एक्स-शोरूम कीमत 1.77 करोड़ रुपये से शुरू होती है। जबकि दमदार टर्बो मॉडल की कीमत 2.27 करोड़ रुपये रखी गई है। आइए जानते हैं कार की खासियतों के बारे में विस्तार से।रफ्तार और पावर का असली धमाका परफॉर्मेंस के मामले में यह इलेक्ट्रिक SUV किसी स्पोर्ट्स कार से कम नहीं है। इसके बेस मॉडल में 113 kWh की बैटरी दी गई है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.