नई दिल्ली, जुलाई 10 -- कंडोम बनाने वाली कंपनी क्यूपिड लिमिटेड के शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयर शुक्रवार को NSE में 6 पर्सेंट की तेजी के साथ 222 रुपये पर पहुंच गए हैं। कंपनी के शेयर अपने 52 हफ्ते के हाई के बिल्कुल करीब जा पहुंचे हैं। क्यूपिड लिमिटेड के शेयर 2 दिन में 13 पर्सेंट से ज्यादा चढ़ गए हैं। पिछले 3 साल में कंपनी के शेयरों में तूफानी तेजी देखने को मिली है। कंडोम कंपनी के शेयर इस अवधि में 2.43 रुपये से बढ़कर 220 रुपये के ऊपर पहुंच गए हैं। क्यूपिड लिमिटेड पुरुषों और महिलाओं के लिए कंडोम बनाती और सप्लाई करती है। इसके अलावा, कंपनी वाटर बेस्ड लुब्रिकैंट्स जेली और IVD किट्स बनाती है। 3 साल में 8600% से ज्यादा उछल गए हैं कंपनी के शेयरक्यूपिड लिमिटेड (Cupid Limited) के शेयरों में पिछले तीन साल में 8600 पर्सेंट से अध...