अयोध्या, मार्च 14 -- तारुन, संवाददाता। ग्राम पंचायत पुरुषोत्तमपुर में जल जीवन मिशन के अंतर्गत निर्मित पानी की टंकी से अब ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल मिलना शुरू हो गया है। शनिवार को गांव में जल अर्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के टिप्स भी दिए गए। गांव में दो करोड़ 43 लाख रुपये की लागत से पानी की टंकी का निर्माण हुआ है। अब तक 484 ग्रामीणों को घर-घर पानी का कनेक्शन दिया जा चुका है, जिससे उन्हें स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल की सुविधा मिलने लगी है। इससे पानी के लिए दूर-दूर तक भटकने की समस्या से राहत मिलेगी।शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राहुल वर्मा ने फीता काटकर जल अर्पण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। ग्रामीणों को इस योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित करते हुये ग्रामीणों को जल संरक्षण की ...