काशीपुर, अप्रैल 29 -- दीप पाठक, काशीपुर। पुलिस ने चेकिंग के दौरान बिना नंबर प्लेट की बाइक पर जा रहे एक युवक को 2.394 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। रविवार देर रात उपनिरीक्षक देवेंद्र सामंत अपनी टीम के साथ आदर्शनगर पुलिया के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान नाले की ओर से आ रहा लाल रंग की बाइक सवार युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। अचानक बाइक फिसलने से वह गिर पड़ा, जिसके बाद पुलिस ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मोहल्ला मझरा निवासी मो. हनीफ उर्फ माइकल बताया। यह भी पढ़ें- पुलभट्टा में 114.52 चरस के साथ एक आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने जब उसके बैग की तलाशी ली तो उसमें से 2 किलो 394 ग्राम गांजा बरामद हुआ। आरोपी ने बताया कि दुर्घ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.