गुमला, मई 7 -- भरनो, प्रतिनिधि। भरनो के प्रखंड के बरांदा से लोंगा तक बनने वाली 3.5 किमी लंबी पक्की सड़क निर्माण कार्य का गुरुवार को विधायक जिग्गा सुसारण होरो ने भूमि पूजन कर शुभारंभ किया। यह सड़क ग्रामीण कार्य विभाग गुमला की ओर से दो करोड़ 37 लाख रुपये की लागत से बनाई जाएगी।

भूमि पूजन कार्यक्रम भूमि पूजन कार्यक्रम में पहान बुद्धू उरांव और कृष्णा उरांव ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कराई। इसके बाद विधायक ने नारियल फोड़कर निर्माण कार्य की शुरुआत की। मौके पर विधायक जिग्गा ने कहा कि इस सड़क के अभाव में ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। खासकर बरसात के दिनों में स्थिति और भी खराब हो जाती थी।

सड़क के पक्कीकरण की स्वीकृति ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही मांग को देखते हुए सड़क के पक्कीकरण की स्वीकृति दिलाई गई है।उन...