भदोही, मार्च 31 -- भदोही, संवाददाता। यातायात पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में कमी के लिए लगातार जांच अभियान जारी है। इसी कड़ी में सोमवार को 238 दो पहिया तथा 11 चार पहिया समेत कुल 249 वाहनों का चालान किया गया। साथ ही दो लाख छत्तीस हजार का समन शुल्क वसूला। यातायात प्रभारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि अभियान के दौरान सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से विभिन्न चौराहों पर जांच किया गया। सघन चेकिंग में बिना हेलमेट, सीट बेल्ट, ब्लैक फिल्म, फॉल्टी नंबर प्लेट/बिना नंबर प्लेट के खिलाफ अभियान चलाया गया। सोमवार को अलग-अलग टीमों ने 238 दो पहिया तथा 11 चार पहिया सहित कुल 249 वाहनों का चालान किया। जबकि दो लाख छत्तीस हजार रुपये का समन किया गया। दावा किया कि आगे भी इस तरह का अभियान जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...