गाजीपुर, मार्च 29 -- गाजीपुर (दिलदारनगर)। दिलदारनगर बड़ी नहर पुलिया से लेकर वायरलेस मोड तक रेलवे फीडर मार्ग का चौड़ीकरण एवं सुंदरीकरण का कार्य होगा। करीब 1.20 किलोमीटर सड़क के चौड़ीकरण और मरम्मत करने के लिए लगभग 2.35 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। सड़क के चौड़ीकरण होने से लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। इस सड़क की मरम्मत और चौड़ीकरण कराने के लिए लगातार व्यापरियों की ओर से मांगें की जा रही थी। लोक निर्माण विभाग के जेई चंदन राय ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण का कार्य जल्द ही शुरु होगा। इसके लिए तैयारी पूरी कर ली गयी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...